चुनाव आयोग ने वीवीपीएटी (वोटर वेरीफ़िएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) पर 22 विपक्षी दलों के नेताओं की मांग को ख़ारिज कर दिया है.
विपक्षी पार्टियों की मांग थी कि चुनाव आयोग वीपीपीएटी पर्चियों का मिलान मतों की गिनती से पहले करे, न कि मतगणना के अंत में. किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में किसी ख़ास लोकसभा क्षेत्र में सभी मतों का मिलान पर्चे से करने की मांग की गई थी.
तीन सदस्यों वाले चुनाव आयोग की विपक्षी पार्टियों की मांग पर बुधवार को अहम बैठक हुई और इसी बैठक में मांग को ख़ारिज कर दिया गया.
इससे पहले, मतगणना में 100 फ़ीसदी वीवीपीएटी पर्चियों के मिलान की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था.
पाकिस्तान में 10 साल की एक लापता बच्ची का शव मिलने के बाद परिजन ने पुलिस पर केस दर्ज करने में टालमटोल का
आरोप लगाया है. ये आशंका जाहिर की जा रही है कि पहले बच्ची को अगवा किया
गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई.
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदर्शन हो रहे हैं. इस मामले में लापरवाही के आरोपों में घिरे पुलिस के अधिकारियों के ख़िलाफ कार्रवाई की गई है.
बच्ची के परिवारवालों के मुताबिक पहले तो पुलिस ने कहा कि बच्ची 'खुद से कहीं भाग गई होगी'. इसके बाद उनसे अफ़सरों के निजी काम कराए गए. पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है.
फ़रिश्ता नाम की बच्ची 15 मई को लापता हो गई थी और एक शव 20 मई को पाया गया, जो फ़रिश्ता का लग रहा था.
सुप्रीम कोर्ट ने ही चुनाव आयोग से पांच बूथों पर पर्चियों के मिलान का आदेश दिया था.
बीजेपी छोड़ कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए दलित नेता उदित राज ने ट्वीट कर कहा, "सुप्रीम कोर्ट नहीं चाहता है कि वीवीपीएटी की सारी पर्चियों का मिलान किया जाए. क्या वो भी धांधली में शामिल है."
गौरतलब है कि एक दिन पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी एक बयान जारी कर ईवीएम की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और कहा था कि इनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी चुनाव आयोग की है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से अगले 24 घंटे सतर्क रहने को कहा है.
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ प्रशांत भूषण ने ट्वीट कर कहा है, "जब एक पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने ईवीएम की आवाजाही पर चिंता व्यक्त की है तो हम सभी को चिंता करनी चाहिए. इसीलिए वीवीपीएटी पर्चियों का मिलान ज़रूरी है."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
No comments:
Post a Comment